रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सराय गांव आंधी पानी से छत में सो रही वृद्ध महिला देवरती देवी छत से घर के पीछे की तरफ जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होने पर 112 मौके पर पहुंची गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को भोर पहर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। जहा पर उपचार के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला मूल रूप से ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोर्रा कनक मजरे मैनाही का डेरा गांव की रहने वाली थी। अप्रैल माह में पुत्र की शादी थी। मृतका का पुत्र लगभग एक वर्ष से सराय गांव में अपना निजी का मकान बनाकर मां के साथ रह रहा था।







