Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-जिले भर में बाल श्रम रोका जाएगा बनी रणनीति

Fatehpur-जिले भर में बाल श्रम रोका जाएगा बनी रणनीति

Published on

फतेहपुर-बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता co सिटी सुशील दुबे ने किया। जिसमें राजेंद्र प्रसाद साहू अध्यक्ष  एवं रामकृष्ण पाण्डेय सदस्य बाल कल्याण समिति, धीरेन्द्र अवस्थी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, विनीत त्रिपाठी श्रम परिवर्तन अधिकारी श्रम विभाग , के पी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक   जिला अस्पताल, मोहनइंसहु परामर्शदाता वन स्टाफ सेंटर, नीरू पाठक जिला समन्वयक  चाइल्ड  हेल्प लाइन, इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय प्रभारी एएचटी /विशेष किशोर पुलिस इकाई सहित समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से जिले में बढ़ रहे बाल श्रम के मामलों के मामलों की गंभीरता से समीक्षा की कर यह निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान रेस्क्यू किए गए बाल श्रमिकों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए उनको शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही यह भी तय किया गया कि सभी मैरेज गेस्ट हाउस एवं  प्रतिष्ठानों में बाल श्रम से संबंधित बोर्ड लगाया जाए जिसमें स्पष्ट रूप से बाल श्रम के प्रावधानों को लिखा जाए। बैठक में बाल विवाह के प्रति भी गंभीर चिंतन किए गए जिसमें तय किया गया कि जिले मैं कहीं भी 18 वर्ष से कम के बालको का विवाह न होने दिया जाए । मीटिंग में यह बताया गया कि इस वर्ष 10 बालको के बाल विवाह रोके गए जो जनपद फतेहपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बाल विवाह व बालश्रम के प्रति सभी प्रतिष्ठानों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं की किसी भी हाल में हमें बाल श्रम व बाल विवाह नहीं होने देना।
इसके अलावा पोक्सो एक्ट 2012 एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के प्रावधानों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

👁 3.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...