Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-देखिये बेख़ौफ दबंगई,खाकी की नही रही दहशत

Fatehpur-देखिये बेख़ौफ दबंगई,खाकी की नही रही दहशत

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पूर्व प्रधान के दबंगई का मामला सामने आया है। चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े दरवाजे पर चढ़कर कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर, लाठी डंडे और बंदूक से लैस होकर पूर्व प्रधान ने परिवार के साथ मिलकर वर्तमान प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में प्रधान गंभीर रूप से घायल हुआ है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान और परिवार की पांच महिलाओं सहित 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।

ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी अजीत सिंह ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान है। आरोप है कि गांव का रहने वाला पूर्व प्रधान हरदीप सिंह उनसे प्रधानी की पुरानी खुन्नस मानता है। बीते मंगलवार की सुबह प्रधान अजीत सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच सुबह साढ़े 9 बजे हरदीप अपने परिवार के नरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भोली सिंह, अरमान, छोटू, रौनक, धीरेंद्र और संजय सिंह के साथ परिवार की महिलाएं रचना, उमा, उम्मू, कौशल, सविता साथ हाथों में कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और बंदूक लेकर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।

आरोपियों ने घर में घुसे

इतना सुनते ही घर की तरफ भागे लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए घर में घुसकर अजीत पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हादसे में सिर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे अजीत लहूलुहान होकर गिर गए। उधर, शोर-शराबा सुनकर घर में मौजूद अजीत की पत्नी पूनम और छोटे भाई राजन की पत्नी अंजलि दौड़कर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगीं। इस दौरान भाई राजन के साथ आस-पड़ोस के लोग भी दौड़कर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले।

भाई को भी दौड़ाया था

आरोप है कि इस घटना के एक दिन पहले भी हरदीप ने उसके भाई राजन को ट्रैक्टर से जाते समय रास्ते में रोककर जान से मारने का प्रयास किया था। तब वह किसी तरह ट्रैक्टर लेकर घर भाग आया था। घटना में गंभीर रूप से घायल प्रधान अजीत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

👁 11.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this