फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी के निकट नशे की हालत में बाइक दौडा रहे तीन लोगों में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जबकि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मानुपुर निवासी सोनू यादव पुत्र मुकेश व विष्णु पुत्र मुन्ना व कुल्ली निवासी अतिराज पुत्र कैलाश तीनों दोस्त शाम लगभग नौ बजे खखरेरू कस्बे से देर रात अपने गाव कुल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह शिवपुरी गांव के पास पहुंचे की रोड किनारे बने चबूतरे में बाइक अनियंत्रित हो कर टकरा गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू लाया गया । जहा देखते चिकित्सकों ने सोनू यादव (18) को मृत्य घोषित कर दिया । बाकी दोनों की हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन ने किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए।
Trending Now
Fatehpur-नशे की हालत में बाइक दौड़ा रहे तीन युवकों की बाइक चबूतरे से टकराई एक की मौत
👁 8.6K views







