Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,दिवंगत पत्रकार को 25 लाख...

Fatehpur: पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,दिवंगत पत्रकार को 25 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग

Published on

फतेहपुर। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में आज विभिन्न पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से ज़िला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर त्वरित कार्रवाई की पुरजोर मांग की। फतेहपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं ज़िला पत्रकार एसोसिएशन/संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के संयुक्त नेतृत्व तमाम पत्रकार एवं छायाकारों ने मीडिया सेंटर में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां पर सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह एवं अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) डा. अविनाश चन्द्र त्रिपाठी को सौंपा।
     ज्ञापन में दोनों संगठनों के अध्यक्ष क्रमशः नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं अजय सिंह भदौरिया ने जिले के पत्रकारों की तरफ़ से बताया कि इस जनपद में लगभग ढाई दशक से कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु चतुर्वेदी का विगत 09 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया है। स्व. चतुर्वेदी के निधन के बाद उनके नाबालिग बच्चों एवं पत्नी के सामने जीवन यापन की कठिनाई तो उत्पन्न हो ही गई है, साथ ही बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। अधिकारी द्वय ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि उपरोक्त सन्दर्भ में वे अतिशीघ्र अपनी रिपोर्ट के साथ ज्ञापन शासन को अग्रसारित कर देंगे और निजी तौर पर भी शासन स्तर पर पैरवी करेंगे। दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों के मसले पर शासन और प्रशासन के अति संजीदा होने की बात कहते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
    मांग किया कि उपरोक्त स्थिति के दृष्टिगत वरिष्ठ पत्रकार करुणा सिंधु चतुर्वेदी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कम से कम 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कराई जाए, जिससे कि दिवंगत पत्रकार के आश्रितों का जीवन यापन हो सके।
     इस मौक़े पर तमाम वरिष्ठ व युवा पत्रकार, छायाकार बंधु आदि मौजूद रहें।

👁 9.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this