रिपोर्ट-मोo जफर
फतेहपुर-जिले के नगर पंचायत धाता में पहलगाम हमले के विरोध में धाता व्यापार मंडल के तत्वाधान में रैली निकालकर केंद्र सरकार से पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए मांग की गई बता दें पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 26 भारतीयों को शहीद कर दिया था इसी घटना के मद्देनजर नगर पंचायत धाता में खागा विधायिका कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज एवं व्यापार मंडल की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई दोपहर 4:00 बजे रैली नगर पंचायत नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए पुरानी बाजार रावण मैदान से निकलकर दीप नारायण तिराहा में समाप्त हुई रैली में नगर पंचायत धाता के सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जन आक्रोश रैली मे हिंदू मुस्लिम वर्ग के लोगों ने एकता दिखाते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार से मांग किया वहीं रैली के दौरान खागा विधायिका कृष्णा पासवान ने पाकिस्तान द्वारा कायरता पूर्ण तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या करने पर मोदी सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया रैली मे मौजूद लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से पूरा कस्बा गूंज गया वहीं रैली समापन में मौजूद भीड़ द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया साथ में मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई ।
Trending Now
Fatehpur: पहलगाम हमले के विरोध में धाता कस्बे में निकाली गई आक्रोश रैली
👁 15K views







