रिपोर्ट सुरेश पटेल
फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरू खेड़ा गांव में घरेलू विवाद के चलते विवाहित गुड़िया देवी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम महना थाना ललौली के साथ उसके भाई राम सजीवन तथा भाई के साले सुनील कुमार ने मारपीट कर दी। पीड़िता चार दिन पूर्व पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने आई थी।पीड़ित गुड़िया देवी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद है।जांच कर कार्यवाही की जाएगी।







