रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर। आंधी तूफान के चलते यमुना नदी पर बारा से गलौली बांदा को जोड़ने वाला पीपे का पुल बह गया।जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।पुल बहने से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है।लोग अब जान जोखिम में डाल कर छोटी नावों से नदी पार करने को मजबूर हैं।
खजुहा विकास खंड के बारा घाट यमुना नदी से जनपद बांदा को जोड़ने वाले पुल के पटरे गाटर चकर प्लेट बैरिकेटिंग आए तूफान में बह गए।जिस कारण आवागमन बाधित हो गया।गुरुवार सुबह यमुना घाट में पहुंचे बड़े वाहनों को वापस होना पड़ा।बाइक सवार जान जोखिम में डालकर छोटी नावों में मनमानी रुपए देकर यमुना पार कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति से 50 से 100 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। नावें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर चलाई जा रही हैं।जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।सीधे आवागमन का दो जनपदों का संपर्क टूट गया है जिससे यमुना कछार के कई गांव प्रभावित हैं।







