फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वर्मा चौराहे के पास स्थित रियाज कॉलोनी में हरे-भरे नीम के पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र में पेड़ों को काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण प्रेमियों और आसपास के निवासियों में गहरी नाराज़गी है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि नीम के पेड़ न केवल छाया और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनकी कटाई से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने का खतरा है। बताते है कि इसमें भू माफियाओ का बड़ा खेल है। प्रशासन से लोगों की मांग है कि इस अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह हरित क्षेत्र पूरी तरह उजड़ सकता है। इस संबंध में वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।*
Trending Now
Fatehpur: रियाज कॉलोनी में जमीन कारोबारियों ने कटवा डाले हरे पेड़,बिना ले आउट प्लाटिंग







