रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी


फतेहपुर। जनपद के खागा तहसील क्षेत्र में लेखपाल की घोर लापरवाही सामने आई है। जहां लेखपाल की लापरवाही से 6 वर्ष पूर्व मर चुके किसान पर धारा 67 के तहत कार्यवाही कर दी गई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल खागा तहसील क्षेत्र के कछरा ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल शिव सिंह ने करीब 6 वर्ष पूर्व मर चुके किसान के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्यवाही कर नोटिस जारी की हैं। लेखपाल द्वारा नोटिस जारी करते हुए मृतक किसान सीताराम पासवान पर गाटा संख्या 869 पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बनाने की नोटिस जारी की है। मृतक किसान के परिजन नोटिस मिलने के बाद से हैरान हैं। कि आखिर 6 वर्ष पूर्व मर चुके व्यक्ति के खिलाफ धारा 67 की कार्यवाही अब किस नियम के तहत की गई है। मृतक किसान के परिजनों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल शिव सिंह ने पहले उनसे 12000 रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर लेखपाल ने दूसरे के इशारे पर मृतक किसान के खिलाफ धारा 67 की कार्यवाही कर नोटिस जारी कर दी। परिजनों ने बताया कि लेखपाल कि लापरवाही के खिलाफ वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। न्यान मिलने पर वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वही मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लेखपाल अपने बचाव के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है लेखपाल अब जारी की गई नोटिस पर नाम संशोधन कराने के प्रयास में जुटा हुआ है। लगातार लेखपाल उच्चाधिकारियों से साठ गांठ कर अपने इस काले कारनामे को छिपाने का प्रयास कर रहा है।







