Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: सर्पदंश से किसान की मौत मचा हड़कंप।परिजनों का रो रो कर...

Fatehpur: सर्पदंश से किसान की मौत मचा हड़कंप।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Published on

रिपोर्ट- सुरेश पटेल

फतेहपुर।जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली ग्राम पंचायत के मजरे हरिकिशुनपुर में खेतों की देखरेख को गए किसान की सर्पदंश से मौत हो गई।पंचायतनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे हरिकिशुनपुर निवासी चंद्रपाल सिंह के पुत्र नारेन्द्र सिंह खेतों की तरफ मूंग की फसल देखने की बात कहकर घर से निकले थे।वही खेत पर जहरीले सर्प ने डस लिया जानकारी होने पर परिजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले गए।प्राथमिक उपचार बाद नाजुक हालत में चिकित्सकों ने एल एल आर हॉस्पिटल कानपुर के लिए रेफर कर दिया।कानपुर ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मार्च्यूरिहाउस भेजा गया है।मौके में पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेश चंद्रा ने मृतक किसान के परिवार को ढाढस बंधाते हुए सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

👁 5.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this