रिपोर्ट अनीश रघुवंशी
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के थुरियानी गांव में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव निवासी जगतपाल निषाद का 17 वर्षीय पुत्र अंकुश अपने नाना कल्लू निषाद के साथ अपने ननिहाल थुरियानी गांव में रहता था। ननिहाल में रहकर अंकुश समोसे की दुकान चलाता था। गुरुवार की देर शाम वह घर से शौच क्रिया के लिए जंगल जा रहा है। उसी दौरान रास्ते में टूटी पड़ी हाइटेंशन लाइन की तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। पड़ोस से गुजर रहें लोगों की नजर अचेत अवस्था में पड़े युवक पर गई। थोड़ी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अचेतावस्था में आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो ले गए। जहां पर तैनात चिकित्सको ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वही मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।







