HomeअपराधFatehpur: 24 घंटे में हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur: 24 घंटे में हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

रिपोर्ट-आदर्श तिवारी

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 31 मई की रात गंगा नहर के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में हत्या में प्रयुक्त स्टील की रॉड, मृतका का मोबाइल फोन,एक चप्पल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

            ऐसे हुई थी घटना

31 मई को  रात लगभग 8:30 बजे थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम कैथनपुर मजरे ससुरन बुजुर्ग के पास गंगा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान प्रेमा देवी पत्नी बृजेश कुमार, निवासी असोथर रोड, कस्बा थरियांव, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई। मृतका के भाई लल्लन की तहरीर पर थाना असोथर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने गठित की थी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने तत्काल थानाध्यक्ष असोथर को एक विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके तहत एसओजी, स्वाट टीम और थाना असोथर की संयुक्त टीम ने प्रभावी सुरागरसी, पतारसी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया।

  इनको पुलिस ने बनाया आरोपी

रणवीर प्रताप सिंह, पुत्र कमलेश, निवासी असोथर रोड, कस्बा थरियांव, थाना थरियांव

पुष्पा देवी, पत्नी कमलेश, निवासी असोथर रोड, कस्बा थरियांव, थाना थरियांव

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this