Fatehpur- जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में इन दोनों भाजपा नेताओं के संरक्षण में भारी पैमाने पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है बताया जाता है कि मथुरा का एक जेसीबी संचालक मिट्टी खनन का बड़ा माफिया बना हुआ है थाने से लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी इसे अपना पूरे तरीके से सानिध्य दे रखा है।
लेकिन खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं ना ही किसी प्रकार की कोई रॉयल्टी खनन विभाग में जमा नही की जा रही है अवैध तरीके से किये जा रहे मिट्टी के खनन का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इसके साथ ही भाजपा नेताओं की भी पोल खुल कर सामने आ रही हैं जानकार सूत्रों का कहना है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनिहा बाबा इलाके में करीब 20 फीट से अधिक मिट्टी का अवैध खनन कर दिया गया और लाखों रुपए के न्यारे द्वारे कर दिए गए रातों दिन चल रहे इस अवैध मिट्टी के खनन से भारी पैमाने पर राजस्व की जा रही है।








