फतेहपुर- केंद्र व प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के कम में 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में योग सप्ताह (15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक) का जनपद में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा (गांधी पार्क डीएम आवास के सामने)फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) व मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा योग के प्रर्वतक महर्षि पंतजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम जनपद के समस्त तहसील/ब्लाक/नगर पालिका नगर पंचायत मुख्यालयों सहित जनपद की ग्राम सभाओं, जिला कारागार, पी०ए०सी०, मेडिकल कालेज, तकनीकी शिक्षण संस्थानों (पालीटेक्निक, आई०टी०आई०), विभिन्न पार्को में आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में श्री राजकुमार मौर्या मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फतेहपुर सदर, मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी डा० अनुराग त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारे देश के द्वारा दुनिया को दी गयी विधा है, जिसके माध्यम से हम प्रतिदिन अपनी व्यस्त दिनचर्या से 15 मिनट योग के लिये देकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम का संचालन डा० अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन इण्डियन रेड कास सोसाईटी फतेहपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० नवीन सोनी व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० अम्बरीश चन्द्रा द्वारा आये हुये अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात आयुष विभाग के योगाचार्य श्री अंगद सिंह द्वारा लगभग 200 से अधिक संख्या में उपस्थित योगाभ्यासियों को कामन योग प्रोटोकाल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० नवीन सोनी ने बताया कि 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग “(योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ)” रखी गयी है उन्होनें योग के महत्व पर बल देते हुये इसको “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला तथा पूरी मानवता को एक साथ जोडने के एक सशक्त माध्यम के रूप में रेखांकित किया। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जनपद में (योग सप्ताह दिनांक 15.08.2025 से दिनांक 21.06.2025 तक) आयोजित किया गया है जिसके अन्तर्गत जनपद की समस्त आयुष चिकित्सा ईकाईयों 23 आयुर्वेदिक 05 यूनानी 43 डोम्योपैथिक व संचालित योग वेलनेस सेन्टर एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों) के समन्वय से जनपद के तहसील/तिकास खण्ड/नगर पालिका/नगर पंचायत मुख्यालयों जिला जेल, जनपद न्यायालय परिसर, पुलिस लाईन, पी०ए०सी०, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा महाविद्यालयों व चिकित्सालय परिक्षेत्रों में प्रातः सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ दिनांक 16.06.2025 को निबन्ध, स्लोगन, चित्रकला व योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। जिसमें विभाग के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य तथा अन्य संचालित योग संस्थाओं का विशेष सहयोग अपेक्षित है। डा सोनी ने उपस्थित अतिथिगणों, जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी, आम जन-मानस व सभी प्रतिभागियों का इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कीडा अधिकारी, आयुष विभाग से डा० पूजा शर्मा, डा० मो० मुईन अख्तर, डा० विजय वर्मा, डा० आयुष पटेल चिकित्सा अधिकारी, श्री वीरेन्द्र वर्मा, श्री नारायण जी, श्री गुलाब प्रसाद चीफ फार्मेसिस्ट, श्री नितिन कुमार क०स०, श्री उदय शंकर क०स०, आयुष विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, योग सहायक खुशबु पटेल व आशीष दीक्षित, सहित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी व अन्य समाजसेवी संगठन के लोग उपस्थित रहे। आयुष विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान अंकुरित अनाज, बिस्किट, नींबू पानी, छाछ व शीतल पेयजल आदि का वितरण किया गया। 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का मुख्य आयोजन दिनांक 21.06.2025 को गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर में प्रातः 06.00 बजे से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु जन-मानस से अपील की जाती है।
Trending Now
Fatehpur: DM ने योग सप्ताह का फीता काटकर किया शुभारम्भ अधिकारियों ने भी लिया भाग
👁 3.8K views







