Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur: आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर...

Fatehpur: आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Published on

UP news- फतेहपुर जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

घटना 2।  बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की है, जहां नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला घर के बाहर सूख रहे कपड़े लेने गई थी। तभी अचानक पास के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की तीव्रता से पेड़ टूटकर अंशिका के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 2 । बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर आलमपुर गांव में हुई। यहां 57 वर्षीय राम बाबू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे थे। बारिश और तेज तूफान के कारण मकान की दूसरी मंजिल भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से राम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 3। गाजीपुर थाना क्षेत्र के पाइने गांव की है। यहां 85 वर्षीय मौजी लाल अपने नाती के घर आए हुए थे और घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, जिससे मौजी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वहीं मौजूद मैकू (50) और राजेश (24) गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने सभी घटनाओं की जानकारी लेकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आपदा राहत के तहत सहायता राशि दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...