रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के मऊदेव बारा रोड पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने पड़िया को टक्कर मारते हुए लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए भैंस को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर 11 के वी ए विद्युत पोल से टकराया जिससे पोल क्षति ग्रस्त हो गया ओवर टेक करते समय हुआ हादसा बड़ी घटना होने से टली।
सोमवार की सुबह भोर पहर लगभग साढ़े चार बजे मिट्टी लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक मऊदेव गांव के अंदर दूसरे ट्रैक्टर को ओवर टेक कर रहा था। मऊ देव गांव निवासी जय प्रकाश साहू की पडिया को जोरदार टक्कर मार दी।पच्चास मीटर तक पडिया को घसीटते हुए भैंस को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया।ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया।गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से टल गई।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले गई। वहीं चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।ग्रामीणों का कहना रहा कि पांच दिनों से खनन माफिया के द्वारा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है जिसे प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि भोर पहर दुर्घटना हुई है।ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।कार्यवाही की जाएगी।








