रिपोर्ट सुरेश पटेल
फतेहपुर: जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव निवासी राम गुलाम की पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी हरिप्रसाद के पुत्र जगदीश के साथ तय हुई थी।गोदभराई व बरीक्षा कार्यक्रम भी शान्ति रूप से सम्पन्न हो गया था। 6 जून को दरवाजे बारात आनी थी बारात की तैयारियां जोर शोर के साथ चल रहीं थीं लड़की के पिता ने सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली थी।21 मई को स्वयं दूल्हे ने बारात लेकर आने से मना कर दिया दुल्हन के पिता बिचवानी को लेकर दूल्हे के घर पहुंचे।काफी देर समझाने बुझाने के बाद ढाई लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। उलाहना लेकर पीड़ित पिता दादा दादी के पास पहुंचा तो उपरोक्त लोग गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकीं देते हुए बेइज्जत करके भगा दिया।भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।







