रिपोर्ट सुरेश पटेल
फतेहपुर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा मजरे मकरंदपुर गांव में घरेलू कलह के चलते छत के कुंडे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
रविवार की शाम किसी काम को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी के दौरान वाद विवाद हो गया था।सुबह पत्नी किसी काम से बाहर चली गई । सूना घर पाकर 38 वर्षीय शिव पूजन ने घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी शांति देवी रोहित व मोहित का रो रो कर बुरा हाल रहा।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस।पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए।मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।







