रिपोर्ट-आदर्श तिवारी
फतेहपुर- ड्राईवर को झपकी आ जाने से कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया,वही कंटेनर टकराने की वजह से चालक कंटेनर के अंदर फस गया परिचालक और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाल लिया गया। कौशबी जिला थाना सिराथू राघपुर शमशाबाद गाँव निवासी राहुल यादव कानपुर से प्रयागराज जा रहा था कि भोर पहर नींद की झपकी आ जाने की वजह से कंटेनर थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी ओवर ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर मे जा टकराया,वही टकरा जाने से खलासी अमर पटेल घायल हो गया वही चालक का पैर कंटेनर मे फस जाने की वजह से पैर पूरी तरह से फ्रेक्चर हो गया हैं,वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची थरियांव पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं, वही थाना प्रभारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं,कंटेनर को हाईवे से हटा दिया गया है।







