रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर, जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा अमौली मार्ग पर गढ़ी चौराहे के समीप अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से पांच वर्षीय किशोर को गंभीर चोटे आई हैं।मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन निजी साधन द्वारा इलाज हेतु फतेहपुर ले गए।
गढ़ी चौराहे के जाफरगंज तिराहे पर रिक्शा से उतरकर सड़क पार करते समय जोनिहा से अमौली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने अरमान पुत्र अबरार उम्र लगभग 5वर्ष निवासी गढ़ी को टक्कर मार दी।जिसके चलते किशोर का पैर टूट गया व शरीर में गंभीर चोटे आई हैं।







