रिपोर्ट-सुरेश पटेल
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में मामूली कहा सुनी में अता हुसैन उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र मुबारक शाह के गर्दन के पास उसके दामाद अनीश के बड़े भाई शमीम उर्फ लाला ने चाकू से वार कर दिया। जिस कारण अता हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अता हुसैन का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने दी गई तहरीर में बताया कि अता हुसैन की पुत्री की शादी गांव में ही अनीश के साथ हुई थी। अताहुसैन की पुत्री अपने पिता के घर में रह रही थी। दामाद बाहर कमाने गया था। जब वापस आया तो अता हुसैन ने कहा कि पुत्री को अपने घर ले जाओ। इसी बात को लेकर दामाद अनीस के बड़े भाई समीम उर्फ लाला ने चाकू से अता हुसैन पर वार कर दिया जिसके चलते चाकू अता हुसैन के गरदन के पास लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया मामले की जांच की जा रही है।






