Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur-दूल्हे के बहनोई ने किया हंगामा,दुल्हन ने लौटाई बारात,फिर जब दूल्हा पहुँचा---

Fatehpur-दूल्हे के बहनोई ने किया हंगामा,दुल्हन ने लौटाई बारात,फिर जब दूल्हा पहुँचा—

Published on

रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी

फतेहपुर-दूल्हे के बहनोई के हंगामे कर मारपीट करने से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पक्षों के बीच नौ घंटे पंचायत चलने बाद भी मामला सुलझ नहीं सका और बिना दुल्हन के बरात लौट गई। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों का लेनदेन हुआ है। वधू पक्ष ने दूल्हे के बहनोई पर नशे में बिचवानी पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।

कानपुर देहात के डेरापुर थाने के भड़ावल गांव निवासी ललित कुमार विश्वकर्मा का पुत्र संजय की बरात बुधवार रात ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले आई थी। यहां मुस्कान से संजय की शादी होनी थी। तिलक के बाद अगवानी हुई। जयमाल के समय घराती बारातियों को भोजन पराेस रहे थे। दूल्हे की चचेरी बहन शालू खाने-पीने और नेग लेनदेन को लेकर विवाद करने लगी। शादी के मध्यस्थ जनपद कानपुर के साढ़ निवासी राजू शर्मा ने समझाने का प्रयास किया।

इस पर दूल्हे के ग्रेटर नोएडा निवासी बहनोई सत्यप्रकाश विश्वकर्मा ने मध्यस्थ राजू शर्मा को गाली गलौज कर कुर्सी उठाकर पीट दिया। कई कुर्सियां तोड़ डाली। मारपीट से शादी में अफरातफरी मच गई। दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष में तनातनी का माहौल हो गया। पक्षों के बुजुर्गों ने एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत किया। किसी तरह जयमाल होने के बाद रात में अन्य वैवाहिक रस्म हुईं। करीब सुबह छह बजे भांवर पड़ने जा रही थी। दूल्हे के बहनोई ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया और चार पहिया राजू शर्मा और उसकी बेटी पर चढ़ाने का प्रयास किया। इससे भगदड़ जैसा माहौल बन गया। दूल्हे पक्ष और उसके बहनोई के हरकतों से गुस्साई दुल्हन मुस्कान ने भांवर डालने के साथ शादी से ही इंकार कर दिया।

दुल्हन के शादी से इंकार पर दुल्हन की मां प्रेमलता देवी ने बहुआ पुलिस चौकी में दूल्हे के बहन शालू, बहनोई सत्यप्रकाश और पिता ललित कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट और गाड़ी चढ़ाने के प्रयास की तहरीर दी। पुलिस दूल्हे संजय कुमार और उसके परिजनों को चौकी ले आई। सुबह करीब छह बजे से दोपहर तीन बजे तक दूल्हा पक्ष वधू पक्ष को समझौते के लिए मान मनौव्वल करता रहा, लेकिन दुल्हन और उसके परिजन राजी नहीं हुए। दोनों पक्षों ने बैठकर एक दूसरे का लेनदेन लौटाने का फैसला किया। शादी में खर्च एक लाख 53 हजार दो सौ रुपये वापस किए। दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में आए जेवरात और कपड़े दूल्हे पक्ष को लौटा दिया। वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। पक्षों के बीच समझौता हुआ है।

👁 15.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अमावस्या पर ओमघाट में हुई भव्य गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान...

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

“महिलाओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं” — हेमलता पटेल। फतेहपुर। जिले में महिला उत्पीड़न के एक...

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में राज्यमंत्री बनाए जाने पर शनिवार को...

More like this

अमावस्या पर ओमघाट में हुई भव्य गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान...

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

“महिलाओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं” — हेमलता पटेल। फतेहपुर। जिले में महिला उत्पीड़न के एक...