रिपोर्ट -सुरेश पटेल
फतेहपुर। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़न्दा के सामने बाइक और बोलेरो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार अपने भाई की शादी का कार्ड देने अपने गांव मठ से बुढ़न्दा आया हुआ था। कार्ड वितरित करके वापस अपने गांव जा रहा था तभी बुढ़न्दा मोड़ के सामने अमौली की ओर से आ रही बोलोरो गाड़ी के सामने बाइक सवार आ गया बोलेरो चालक की सूझबूझ से गाड़ी कंट्रोल करते-करते बाइक पर जा लगी जिससे बाइक सवार गिर गया तत्पश्चात सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे ।पहुंचने के उपरांत प्रशासन को सूचना दी गई । थाना चांदपुर के उप निरीक्षक धीरेंद्र पांडेय व उनके साथ कांस्टेबल बृजेश कुमार घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे घायलों को निजी साधन से अमौली सीएससी पहुंचाया गया जहां पर राहुल पुत्र नरेश संखवार उम्र 24 वर्ष को गंभीर चोटे होने की वजह से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। वही उसका दूसरा साथी रमन पुत्र शंकर 19 वर्ष को हल्की चोट होने के बाद उसके घर भेज दिया गया है।







