रिपोर्ट आदर्श तिवारी

फतेहपुर-जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाते हुए थाना थरियांव पुलिस ने एक ही दिन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सबसे प्रमुख गिरफ्तारी उस युवक की है जिसने ब्राह्मण समाज और हिन्दू धर्म के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी की थी।धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले आरोपी पर कार्रवाई थरियांव थाना क्षेत्र के हाशिमपुर भेदपुर निवासी सचिन पुत्र राजेश कुमार द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी ब्राह्मण समाज और हिन्दू धर्म के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के निकट पर्यवेक्षण में थरियांव पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।
विधिक धाराओं के अंतर्गत उस पर केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
इसी क्रम में थरियांव पुलिस टीम ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जो वर्षों से न्यायालय से वांछित चल रहे थे रिंकू पुत्र कल्लू सिंह, निवासी हसवा, उम्र करीब 22 वर्ष रामरूपा धोबी पुत्र निंका धोबी, निवासी दिमंगलपुर शामिल है।







