Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:-शादी का झांसा देकर पुणे में आठ दिनों तक दुष्कर्म

Fatehpur:-शादी का झांसा देकर पुणे में आठ दिनों तक दुष्कर्म

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम युवती व उसके परिजनों ने अपने ही पड़ोसी हिन्दू युवक व उसके फूफा पर शादी का झांसा देकर पुणे, महाराष्ट्र ले जाकर आठ दिनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है साथ ही युवती व उसके परिजनों का कहना है कि स्थानीय थाना बिन्दकी पुलिस ने उनकी पीड़ा व फरियाद सुनने व हमदर्दी जताने के बजाय उल्टा रात भर थाने में बन्द कर दिया और सुबह पीड़िता की बुआ को सुपुर्दगी देकर इति श्री कर ली।
बता दें पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि बिन्दकी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर की बेटी को पड़ोस मोहल्ले में रहने युवक ने अपने फूफा के साथ मिलकर शादी करने का झांसा देकर बीती दिनांक 30 अप्रैल की शाम लगभग 07:30 पर घर से बहला फुसलाकर अलग – अलग रास्ते से (बिन्दकी से घाटमपुर, घाटमपुर से कानपुर, कानपुर से पुणे) लेकर गए। जहां युवती को एक किराए के कमरे में रखा गया और युवक शादी की खरीददारी का हवाला देकर वहां से वापस आ गए। जहां पर लगातार सात दिनों तक उसके  साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा जब ये बात युवती के परिजनों को पता चली तो परिजनों में भी हड़कंप कट गया, मामला बिगड़ता देख आठवें युवक अपने चार पहिया वाहन से पुणे पहुंचे। किसी से बात बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर युवती का मुंह चुप करा दिया।अब युवती व उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर अपनी अस्मत पर लगे दाग के बदले कानूनी न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

👁 5.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this