Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur:आमने-सामने से भिड़ी बाइकें,सड़क हादसे में एक की मौत

Fatehpur:आमने-सामने से भिड़ी बाइकें,सड़क हादसे में एक की मौत

Published on

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के भूला गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।
       बताया जा रहा है कि खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम घरवासीपुर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रामऔतार (28) जो अपने गांव घरवासीपुर से ग्राम अनेठा निमंत्रण खाने जा रहा था।   जैसे ही वह थाना धाता थाना क्षेत्र के भूला गांव के समीप पहुंचा कि सामने आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार गम्भीर रूप से चोटिल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता ले गई। जहां पर तैनात चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील कुमार की पिछले वर्ष ग्राम नगरुआ थाना धाता में शादी हुई है। जिसके अभी एक 6 माह एक लड़का है।
     थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हुई है जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई बाड़ी का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

👁 9.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...