फतेहपुर। जिले के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।जीवित होने की आशंका पर परिजन अस्पताल ले गए। शहजादीपुर गांव में अचानक टीन शेड में करंट उतर आया। टीन शेड में लगे पाइप के जरिए करंट की चपेट में आई पचपन वर्षीय मूकबधिर महिला विमला सिंह की मौत हो गई।सुबह जानकारी होने पर जीवित होने की आशंका में परिजन अस्पताल ले गए।चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौत की जानकारी होने पर मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।








