रिपोर्ट -सुरेश पटेल
Fatehpur- जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोर दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर से बैटरा चोरी कर ले गए।
पीड़ित प्रकाश निषाद ने बताया कि सुबह खेतों की जुताई करने के लिए खेत पर जाना था। ट्रैक्टर से बैटरा गायब देख किसान भौचक्का रह गया।पीड़ित गोपनीय ढंग से मामले की खोजबीन करने लगा।मामले की जानकारी होने पर दिए गए शिकायती पत्र में प्रार्थी ने आरोप लगाया है। कि गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने ट्रैक्टर से बैटरा चोरी कर गांव के ही किसी व्यक्ति को बेचने की बात कही है।पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच की जा रही है घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।







