रिपोर्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर। जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति बुधवार रात लगभग आठ बजे प्रार्थनी के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहा था।प्रार्थनी के विरोध करने पर आरोपी युवक पकड़ कर अभद्रता करने लगा पीड़िता की चीख पुकार सुनकर बीच बचाव करने घर से बाहर निकली पीड़िता की मां और भाभी के सर पर ईंट से वार कर दिया जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई।पीड़िता की तहरीर पर घायलों को मेडिकल को भेजकर पुलिस जांच में जुटी।थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।मेडिकल को भेजा गया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।







