Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘RJD, TMC और AAP को नकारा’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा-...

‘RJD, TMC और AAP को नकारा’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा- 2027 में सपा को भी उखाड़ फेंकेगी जनता

Published on

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत तैयारी में जुट गई है। चुनाव में फतह हासिल करने के लिए सपा ने बुधवार को बड़ा दांव खेला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अपनी पत्नी डिंपल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत सालाना 40 हजार रुपये देने और छात्राओं को लैपटॉप बांटने की घोषणा की है। सपा के इस महिला कार्ड पर अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है।

‘अलग-अलग चेहरे पर एक ही चरित्र’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव, आरजेडी के लालटेन तेजस्वी यादव, तृणमूल दीदी ममता बनर्जी और आप नेता अरविंद केजरीवाल ये चेहरे भले ही अलग हों, लेकिन इनकी ढोल जैसी घोषणाओं और खोखली राजनीति का चरित्र एक ही है।

‘बिहार, बंगाल और दिल्ली के बाद अब यूपी की बारी’

उन्होंने आगे लिखा कि बिहार ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को, पश्चिम बंगाल ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को और दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। अगला नंबर समाजवादी पार्टी का है, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में एक बार फिर उखाड़ फेंकेगी।

‘PDA यानी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि सपा के मुंह से महिला सुरक्षा और महिला सम्मान की बात करना एक छलावा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है। 2012 से 2017 के दौरान जब सपा की सरकार थी तो प्रदेश में गुंडागर्दी, अपराध, माफियाराज और दंगाइयों को संरक्षण मिला हुआ था। केशव प्रसाद ने सपा की पसंदीदा नारे पीडीपी (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर तंज कसते हुए इसे ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बताया है।

सपा सरकार में 12वीं पास बेटियों को मिलेंगे लैपटॉप

आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यूपी में अगर उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश की हर 12वीं पास बेटी को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये देने की भी बड़ी घोषणा की गई है।

👁 52.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अपडेट – फतेहपुर छात्र तेजस द्विवेदी की मौत में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी और प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा,देर रात हुई...

https://youtu.be/Ugz0CNSrDrs?si=Wdif7-7h66YaEVMc फतेहपुर। कक्षा 12वीं के छात्रतेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में बड़ी...

नकल के आरोप में 12वीं के छात्र की पिटाई से मौत का आरोप, FIR न होने पर कोतवाली में धरने पर बैठे परिजन,प्रधानाचार्य और...

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं के छात्र तेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार देर शाम मृतक छात्र के परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्षम […]

UP Election 2027: अखिलेश के महिला कार्ड पर केशव का पलटवार, ‘तीन को जनता नकार चुकी, अब चौथे की बारी’

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने महिला वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ का ऐलान किया है। इसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद और छात्राओं को लैपटॉप देने […]

More like this