Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में फतेहपुर जनपद के बहुआ ग्रामीण क्षेत्र निवासी विजय सिंह गौर पुत्र राजेंद्र सिंह को संगठन में जिला अध्यक्ष फतेहपुर पद की जिम्मेदारी तीन वर्ष के लिए सौंपी गई है।

यह मनोनयन संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के निर्देश पर किया गया। वहीं काशी प्रांत अध्यक्ष कृष्णन सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह तथा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने यह निर्णय लिया।

संगठन की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि विजय सिंह गौर की क्षत्रिय समाज के प्रति लगन, सक्रियता, समर्पण, सेवाभावना एवं संगठनात्मक क्रियाशीलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया कि वह अनुशासित एवं निष्ठावान रहकर सनातन हिंदू समाज के उत्थान, विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार और प्रभाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विजय सिंह गौर ने बताया कि जौनपुर में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान उन्हें संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह द्वारा मंच से सम्मानित किया गया। इसी दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने विजय सिंह गौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👁 34.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को...

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व अनुशासन का संदेश

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को...

गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में सफर पर रोक

फतेहपुर। आगामी 24 और 25 मई 2026 को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर...

फतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन के चल रहे नर्सिंग होम सेंट जेवियर्स के सामने तो डॉक्टर साहब...

फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कार्रवाई...

More like this