Homeखेलअसोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

Published on

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और असोथर—की बिजली आपूर्ति शनिवार से लगातार बाधित है। इससे करीब 150 गांवों के लगभग 13 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। क्षेत्र के करीब 50 छोटे-बड़े कारखाने बंद पड़े हैं, जबकि लगभग एक हजार निजी नलकूप बिजली के अभाव में नहीं चल पा रहे हैं। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की धान की फसल पर भी संकट गहरा गया है।
प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में कई दिनों से महज एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है। शनिवार से लेकर रविवार तक ट्रिपिंग का खेल लगातार चलता रहा। कभी पांच मिनट तो कभी दस मिनट के लिए बिजली आती रही और फिर गुल हो जाती थी। वहीं रविवार सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लगातार लगभग छह घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही।
इसका असर हरनवा, जरौली, सरकंडी, बेसड़ी, मनावा, कौडर, बौडर, सराय, टीकर, भैरवां, रिठवां, कटरा, बेरूई समेत करीब 150 गांवों में देखने को मिला। बिजली संकट से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण, छात्र, छोटे कारोबारी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार भी परेशान हैं। पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
किसान राजू तिवारी ने बताया कि दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से धान की रोपाई और पहले से लगी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। यदि जल्द बिजली नहीं मिली तो फसल को नुकसान हो सकता है।
ग्रामीण पुनीत ने बताया कि बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में मुश्किल से एक-दो घंटे बिजली मिल रही थी, जबकि शनिवार से लगातार आपूर्ति बाधित है।

जेई कमल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चुरियानी पावर हाउस से आने वाली 33 केवी लाइन अधिक लोड के कारण नहीं चल पा रही है। लाइन को चालू कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण सफलता नहीं मिल रही है। विभाग जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटा है।

👁 26.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this