Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध मौत, कमरे...

असोथर में माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिला शव

Published on

फतेहपुर। असोथर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 प्रताप नगर में रविवार को माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 47 वर्षीय रमेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय भगवानदीन निवासी खुलसा, लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है।
रमेश कुमार गुप्ता कैशपार माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी का कार्यालय शिवभवन निषाद के मकान की तीसरी मंजिल पर पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित है। रमेश अपने सहकर्मियों नीरज मिश्रा और राहुल कुमार के साथ वहीं रहते थे।
बताया गया कि रविवार को नीरज मिश्रा और राहुल कुमार फील्ड में गए थे। वापस लौटने पर रमेश कुमार कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सहकर्मी नीरज मिश्रा के मुताबिक, रमेश पिछले दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे और स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन वाराणसी से असोथर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 48.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this