Homeराज्यउत्तर प्रदेशआइसक्रीम सेलर को 30 मीटर तक घसीटा ट्रक, शव के उड़े चीथड़े,...

आइसक्रीम सेलर को 30 मीटर तक घसीटा ट्रक, शव के उड़े चीथड़े, यूपी में खौफनाक हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार रात में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां ओवरलोड मौरंग लदे एक ट्रक ने आइस्क्रीम सेलर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पहिये में फंसकर विक्रेता 30 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांदा जिले का रहने वाला था

जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामस्वरूप निषाद का 28 वर्षीय बेटा मुकेश निषाद आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह बुधवार की दोपहर मुकेश आइसक्रीम लेकर साइकिल से ललौली कस्बा बेचने आया था। जहां से रात को वापस घर लौट रहा था।इस दौरान रात करीब साढ़े 7 बजे थाना क्षेत्र चिल्ला-बांदा रोड से जाते समय सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार मौरंग लदे ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने मुकेश को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही मुकेश ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना में मुकेश का शव टुकड़ों में बिखर गया और मौके पर ही सांसें थम गईं।

वाहन छोड़कर ड्राइवर भागा

दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के बाद मौके से फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

👁 12.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

More like this