Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआजादी से आज तक नहीं बनी सड़क, मौत के आगोश में समाया...

आजादी से आज तक नहीं बनी सड़क, मौत के आगोश में समाया वृद्ध; बारिश में चारपाई पर ढोया गया शव वीडियो वायरल

Published on

फतेहपुर। आजादी के दशकों बाद भी सरकंडी के मजरे नंदन बाबा का डेरा तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बारिश के दिनों में गांव का रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। मंगलवार देर रात 60 वर्षीय रामदेव निषाद की मौत के बाद बदहाल रास्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए। गांव से शव बाहर निकालने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को उसे चारपाई पर रखकर कंधों के सहारे कीचड़ भरे रास्ते से ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नंदन बाबा का डेरा निवासी रामदेव निषाद पुत्र स्वर्गीय भदई मंगलवार को अपने तीन बीघे खेत में धान की फसल से खरपतवार निकालते रहे। शाम को घर लौटने के बाद रात करीब आठ बजे खाना खाकर चारपाई पर सो गए। रात करीब 12 बजे उन्होंने पत्नी तेजनी देवी को बुलाकर ठंड लगने की बात कही। पत्नी ने पड़ोसियों के माध्यम से सुकुरु का डेरा में रह रहे बेटों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बेटे बाबू, मुन्ना और ज्ञान घर पहुंचे और पिता को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन इसी दौरान रात करीब एक बजे रामदेव ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रामदेव की मौत के बाद शव को गांव से बाहर ले जाना भी परिजनों के लिए चुनौती बन गया। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भरा था। हालत ऐसी थी कि एंबुलेंस तो दूर, निजी चार पहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच सकता था। मजबूर होकर ग्रामीणों ने शव को चारपाई पर रखा और कंधों के सहारे कीचड़ भरे रास्ते से बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में ग्रामीण चारपाई पर शव को लेकर कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में गांव के लोगों को आए दिन इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण मातादीन तिवारी, रजोल तिवारी, कल्लू तिवारी, सोनू निषाद, शंकर तिवारी, संतोष तिवारी, रामौतार, हरिश्चंद्र और विनय निषाद समेत अन्य लोगों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क और अन्य सुविधाएं देने के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद समस्या जस की तस रह जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से सिर्फ आवागमन प्रभावित नहीं होता, बल्कि बीमारी और आपात स्थिति में लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। उनका कहना है कि यदि गांव तक पक्का रास्ता होता तो रामदेव को समय पर अस्पताल पहुंचाने में आसानी होती।
रामदेव निषाद के तीन बेटे बाबू, मुन्ना और ज्ञान तथा तीन बेटियां रज्जी देवी, भोड़ा देवी और राजकुमारी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे तेलान बाबा घाट सरकंडी खास पर किया गया। पत्नी तेजनी देवी, बेटे-बेटियों, बहुओं, नाती-नातिन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नंदन बाबा का डेरा तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी और परिवार को भविष्य में सड़क के अभाव में ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े।

👁 46K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]

More like this

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसपी को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का दिया संदेश

फतेहपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक...

फतेहपुर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, 20 पर गैंगस्टर एक्ट

फतेहपुर जिले खागा, कोतवाली और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या, लूट और जहरखुरानी कर चोरी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 4 गैंगस्टर अभियोग दर्ज किए हैं। कार्रवाई की जद में खागा थाना क्षेत्र के 14, कोतवाली के […]