Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

Published on

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 8 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस दौरान धाता थाने के एसओ योगेश कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी के आदेश के अनुसार निरीक्षक रमाशंकर सरोज को मलवां का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राजीव मिश्रा को असोथर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक को प्रभारी नारकोटिक सेल एवं डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह को किशनपुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक योगेश कुमार को जहानाबाद थाने का चार्ज सौंपा गया है, जबकि उपनिरीक्षक अभिलाष तिवारी को धाता थाने की कमान दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेश कुमार पटेल को प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 बनाया गया है। वहीं धाता के एसओ योगेश कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।फिलहाल इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

👁 38.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this