फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के अकलेवा चौराहे के पास कार सवार दबंगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर दुकान में रखे ₹2 लाख 84 हजार 400 रुपये लूट ले गए और घटना के सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।
पीड़ित आशीष कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद तथा 8 से 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के अकलेवा चौराहे के समीप की है।






