Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैट की मासिक बैठक...

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैट की मासिक बैठक सम्पन्न,समस्या का निदान नही करने वाले अधिकारियों का होगा घेराव-रामदत्त मिश्रा प्रदेश प्रभारी

Published on

यूपी के फतेहपुर में किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू महात्मा टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष मधु सूदन तिवारी के नेतृत्व में एक बैठक नहर कालोनी परिसर में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा मौजूद रहे।मुख्य अतिथि से किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

किसानों के समस्याओं को लेकर प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा ने बताया कि किसानों की मांग है कि गन्ना मूल्य 550 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से दिया जाए।
किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आ रहा है जबकि 2024 में बिजली का बिल माफ करने का आदेश जारी हुआ था।जिसका जीओ अभी तक जिले में नही आया है।उसे भेजा जाए और घरेलू बिजली का बिल माफ करते हुए 400 यूनिट फ्री किया जाए।

गोवंश,बंदरों के कारण फसल बर्बाद किया जा रहा है जिससे निजात दिलाया जाए,किसानों का पतला धान 1800 व मोटा धान 1500 में लिया जाए,क्रय केंद्रों में तौल के नाम पर 25 रुपये पल्लेदारी,दो किलो कटौती और दो प्रतिशत टीडीएस के नाम लिया जा रहा।इस पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं।
सभी नहरों में हेड से लेकर टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाए सहित 10 मांगों को जल्द पूरा किये जायें।सरकारी कार्यालय में जब किसान अपने काम के लिए जाए तो उसे परेशान न किया जाए।आगर 10 दिन के अंदर किसानों के मांग पर सुनवाई नही किया गया तो अधिकारियों के कार्यालय का किसान घेराव करने के लिए मजबूर होगा।

मासिक बैठक के पहले कलेक्ट्रेट परिसर पहुचकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 सूत्रीय मांगों को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।

इस मौके पर ज्ञान सिंह गौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,युवा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासराय,रिंकी जयसवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,राजेंद्र सिंह,रामआसरे, मनीलाल,श्याम बाबू सिंह,कमलेश मिश्रा,शिवबाबू, गुड्डू यादव,मुशीर,फौजिया खान,रीता,हिमांशु सिंह, दिनेश,ऋषि सिंह नगर अध्यक्ष,सहित तमाम ब्लाक, तहसील, एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद थे।

👁 21.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...