Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरखेत जा रहे किसान पर गिरी 11 हजार वोल्ट लाइन, मौके पर...

खेत जा रहे किसान पर गिरी 11 हजार वोल्ट लाइन, मौके पर किसान की हुई मौत  ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Published on

फतेहपुर :  खेत में पानी लगाने जा रहे एक किसान की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गिरने से मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर चौकीदार का पुरवा गांव में हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक किसान की पहचान 43 वर्षीय उदय भान लोधी के रूप में हुई है। वह सोमवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर से खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके ऊपर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक से गिर गया। करंट लगने से उदय भान की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी की है।
जहाँ मृतक की पत्नी श्री मति बेटा जितेंद्र राजकरन, बेटी रनों, सुमन का रो-रोकर बुरा हाल रहा वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गाँव के ग्रामीणों ने
आरोप लगाते हुए बताया कि  बिजली का यह तार कई दिनों से ढीला लटक रहा था। उन्होंने कहा कि कई बार इसकी शिकायत थरियांव पावर हाउस में भी कि थीं लेकिन बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने ढीले तार को ठीक कराने पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ और एक किसान की जान चली गई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

👁 9.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

फतेहपुर: कार की टक्कर से युवक की मौत, पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के महासचिव फूल सिंह लोधी के पुत्र योगेंद्र लोधी...

More like this