HomeUncategorizedगजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य...

गजेपुर चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Published on

फतेहपुर-माधव सेवा मेला के जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धू लोधी द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को गजेपुर (चौराहा) में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 350 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 350 बुजुर्गों तथा 15 दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद सभी लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, छड़ी, बैसाखी, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), व्हीलचेयर, कमोड चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
सिद्धू लोधी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांगजन जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार गांव-गांव स्वास्थ्य एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में गजेपुर, रायपुर, सरायबाग, टेंकरी, प्रेटापुरवा, अमवा, गोविंदपुर सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, विनोद सिंह, रवि प्रताप सिंह, सुमित सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया।

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

नई बस्ती उधननापुर में सड़क और जलापूर्ति की मांग, व्यापार मंडल ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर के लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) की बदहाल सड़क और...

हिमांशु अवस्थी ‘नीशू बाबू कापिल’ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए फतेहपुर निवासी...

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, फतेहपुर के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (भारत सरकार) की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में अब सर्पदंश का होगा बेहतर इलाज, जारी हुई आधिकारिक व्यवस्था

फतेहपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे सर्पदंश (Snake Bite) के मामलों को देखते हुए...

More like this