Homeराज्यउत्तर प्रदेशजंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान:...

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: ‘छात्रों का उद्देश्य पवित्र, पर वाम-दक्षिणपंथियों ने भटकाया’

Published on

Brijbhushan Sharan Singh Statement Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद और चर्चित नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि छात्रों का मकसद तो बिल्कुल साफ और पवित्र है, लेकिन वामपंथी और दक्षिणपंथी ताकतों ने इसे अपने फायदे के लिए हाईजैक कर लिया।

‘बच्चे देश के भी हैं और सरकार के भी’

बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो में कहा कि मेरा घर जंतर-मंतर के पास ही है। सुबह से शाम तक मैंने इन बच्चों के आंदोलन को करीब से देखा। बच्चे देश के भी हैं और सरकार के भी। उनका उद्देश्य पवित्र था। लेकिन जैसे अक्सर होता है, वैसे ही इस बार भी दाएं-बाएं वाले लोग पहुंच गए और पूरे आंदोलन को कब्जा कर लिया। छात्र फिर ठगा गया।

‘छात्रों से अपील, लेफ्ट-राइट वाले लोगों से रहें दूर’

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे लेफ्ट-राइट वाले लोगों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आप पवित्र मन से सोचिए। अपनी समस्या सरकार से सीधे बात करके सुलझाइए। इन लोगों को बीच में नहीं आने दीजिए। नहीं तो आपका आंदोलन राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। पूर्व सांसद ने आगे कहा कि शुरू में आंदोलन अच्छा चल रहा था। छात्र स्वयं पूरे देश से आए थे। लेकिन जैसे ही वामपंथी और अन्य राजनीतिक लोग मंच पर पहुंचे, पूरा माहौल बदल गया। आंदोलन अपने असली मुद्दे से भटक गया। बृजभूषण ने साफ कहा कि राहुल गांधी या लेफ्ट-राइट का इसमें कोई रोल नहीं बनता। ये लोग तो भीड़ नहीं जुटा पाते, इसलिए छात्रों के इस आंदोलन का फायदा उठा रहे हैं।

बृजभूषण ने सरकार को दी नसीहद

सरकार को भी उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अगर कहीं कोई चूक हुई है तो उस पर खेद जताना चाहिए। बच्चों से बात करनी चाहिए। बच्चे सबके हैं। लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए इनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर साफ-साफ अपनी बात रखी है।

👁 2 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...

हरिहरगंज ओवरब्रिज के नीचे स्थायी निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हरिहरगंज में ओवरब्रिज के नीचे...

More like this

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था, फतेहपुर के तत्वावधान में रविवार को कारगिल...

फतेहपुर: जिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, डीएम ने नवजात बेटियों का किया स्वागत

फतेहपुर, जिला अस्पताल में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग...