Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरत्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक बारावफात व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को...

त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक बारावफात व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

Published on

असोथर/फतेहपुर।आगामी बारावफात और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर रविवार को थाना असोथर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र के नेतृत्व में हुई। इसमें थाना क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिकों सहित पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।
बैठक में थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान जुलूस, धार्मिक आयोजन और अन्य कार्यक्रमों में निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेन्द्र माथुर, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, रामाशीष यादव, विक्रम राय सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार मौजूद रहे। वहीं संभ्रांत नागरिकों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरवर खान, रहीश, लल्ला खान, सुमेर मौर्य, राज मौर्य, सुनील पासवान और फूलचंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

👁 31.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: बोलेरो-स्कूटी में टक्कर के बाद जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे पर बोलेरो और स्कूटी में टच होने...

सरकारी दफ्तरों में रीलबाजी का नशा, PCS अधिकारी का वीडियो वायरल,

फतेहपुर में सरकारी दफ्तरों में रीलबाजी का मामला लगातार सामने आ रहा है। महिला...

अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

असोथर/फतेहपुर।शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और उसकी निजी अश्लील फोटो...

UP Politics: सतीश महाना के वायरल क्लिप पर भड़की सपा, अखिलेश बोले- कार्रवाई पर क्यों चुप है भाजपा?

Satish Mahana National Anthem Controversy: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच मंच छोड़कर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को राष्ट्रगान के प्रति अनादर बताते हुए […]

More like this