Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, धू धूकर...

दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस में लगी आग, धू धूकर जली

Published on

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दिल्ली से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस आग का गोला बन गई। जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर धू धूकर जलता बस देखते हड़कंप मच गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते भी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया गया था। आगजनी में बस में रखे सभी यात्रियों के सा जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पूरी घटना, जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार की है। बुधवार की दोपहर दिल्ली की टूरिस्ट बस दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। जौनपुर प्रयागराज हाइवे पर प्रतापगंज बाजार के पास पहुंचते ही बस से अचानक धुंआ निकलने लगा। चालक ने समय रहते बस को हाइवे के किनारे लगाकर यात्रियों को नीचे उतार दिया।

14 यात्री बाल – बाल बचे

धुंआ निकलने ही बस चालक ने मार्केट से करीब दो सौ मीटर आगे ले जाकर बस को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। लेकिन देखते ही देखते बस आग का गोला बनकर धू धूकर जलने लगी। यात्री तो सुरक्षित नीचे उतर गए थे लेकिन सभी यात्रियों का समान हादसे में जलकर राख हो गया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस की चपेट में आने से रोड के किनार स्थित एक गुमटी भी जलकर राख हो गई।

चालक बोला

हादसे के बाद बस चालक कमल ने बताया कि वह बस लेकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था।अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में अचानक आग लग गई। समय रहते भी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस हाइवे स्टार टूरिस्ट ग्रुप की है।

👁 2.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...