रिपोर्ट- सुरेश पटेल
फतेहपुर। जोनिहा ललौली मार्ग पर बड़े पुल के पास गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दो डंपरों की आमने सामने सीधी भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में चालक व खलासी को गंभीर चोटे आई हैं।खलासी रितेश को गंभीर हालत में चिकित्सक ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के समीप बिन्दकी से ललौली की तरफ जा रहे डंपर की सामने से आ रहे डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में चालक सुजीत कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र रंगीलाल तथा खलासी रितेश उम्र 24 वर्ष पुत्र अवधेश निवासीगण वरुण बाजार जनपद अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर हालत में एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है अयोध्या से गिट्टी लेने कबरई जा रहे थे।घटना के बाद हड़कंप मचा रहा सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची।







