Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनौकरी के नाम पर ठगी करने वाले नटवरलाल का एक और कारनामा,...

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले नटवरलाल का एक और कारनामा, पूरे परिवार के बनवा रखे थे फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र

Published on

फतेहपुर जिले में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी सुमित सिंह का एक और कारनामा सामने आया है। आरोप है कि सुमित ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर कई वर्षों तक सरकार से मिलने वाली दिव्यांग पेंशन का लाभ उठाया।
जांच में मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके परिवार ने करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की पेंशन का लाभ लिया। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने पेंशन पर रोक लगाते हुए दिव्यांग कार्ड निरस्त कर दिए हैं।
सुमित सिंह पर पहले भी एक दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इनमें थरियांव थाने में पांच, खागा कोतवाली में दो और मलवां थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
फर्जी दिव्यांग पेंशन के मामले में प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

👁 38.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, साथी भी गोली लगने से जख्मी

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...

More like this