रिपोर्ट-अभिषेक दीक्षित
UP News- लखनऊ के चिनहट इलाके में पड़ने वाली इंदिरानहर मे देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता ने छलांग लगा दी यही नहीं उसे बचाने के लिए उसका रिश्देतार भाई पीछे से कूद गया। इससे दोनों युवक इंदिरा नहर मे डूब गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली लेकिन सुबह से कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने 12-13 घण्टे बीतने के बाद 1 शव को फिलहाल बरामद कर लिया है। दरअसल मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्तिथि गोपालपुर गांव निवासी 37 वर्षीय अनुपम तिवारी लखनऊ के चिनहट स्तिथि हासेमाऊ गांव में रहते थे। यहां वो हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता थे।शुक्रवार देर रात पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गए।उनके पीछे-पीछे उनके रिश्तेदार 20 वर्षीय शिवम उपाध्याय भी गए। रात करीब 11.45 बजे अनुपम इंदिरा नहर के पास पहुंचे उन्होंने जान देने के उद्देश्य से नहर में छलांग लगा दी शिवम ने देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए कूद गया। घटना के बाद से दोनों लापता थे।पड़ोसी की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटना की जानकारी ली।इसके बाद SDRF की टीम को सूचना दी…. सूचना पर सुबह पहुंची SDRF टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।







