Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा...

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Published on

फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कचेहरी परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोष जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर भारत से अन्य देशों को तेल निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समय-समय पर सरकार को आगाह करते रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार मीडिया के सहारे सत्ता में बनी हुई है, लेकिन अब जनता सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है, वहीं भारत में लगातार कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा और कलीम उल्ला सिद्दीकी समेत कई नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इस मौके पर पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, पं. राम नरेश, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राइन, आनंद सिंह गौतम, नजमी कमर, डॉ. अब्दुल हमीद, बसीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, शुभम दुबे, नौशाद, अजय बच्चा सलीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 25.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में विजय सिंह गौर बने जिलाध्यक्ष, जौनपुर में हुए सम्मानित

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका...

मेधा अलंकरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, छात्रों को मेहनत व अनुशासन का संदेश

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में सोमवार को...

गंगा स्नान को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व मालवाहक वाहनों में सफर पर रोक

फतेहपुर। आगामी 24 और 25 मई 2026 को ज्येष्ठ दशहरा पर्व के अवसर पर...

फतेहपुर में निजी अस्पतालों का बड़ा खेल, बिना मानक और बिना पंजीयन के चल रहे नर्सिंग होम सेंट जेवियर्स के सामने तो डॉक्टर साहब...

फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग भले ही लगातार निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों पर कार्रवाई...

More like this