Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर: 11KV लाइन के 7 खंभे टूटने से तीन दिन से अंधेरे...

फतेहपुर: 11KV लाइन के 7 खंभे टूटने से तीन दिन से अंधेरे में डूबे कई गांव, भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीण

Published on

फतेहपुर। जिले के अशोथर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 28 मई को आए तूफान के दौरान जरौली के पास 11,000 वोल्ट (11KV) की मुख्य विद्युत लाइन के 6 से 7 खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

जानकारी के अनुसार अशोथर मुख्य पावर हाउस से जुड़े जरौली, कौहन, कांसपुर और आदमपुर सैनबसी समेत कई गांव पिछले तीन दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच हजारों ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से समस्या के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने पर केवल यह कहा जा रहा है कि मरम्मत कार्य में अभी और समय लगेगा। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को आदमपुर सैनबसी और जरौली के युवाओं ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवाओं ने टूटे हुए खंभों और क्षतिग्रस्त लाइन को खोज निकाला तथा उसके वीडियो और फोटो भी तैयार किए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराने तथा जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

👁 32K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं ने बताया आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक

फतेहपुर। समाजवादी Party कार्यालय में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान...

गाजीपुर में धर्म परिवर्तन की आशंका पर पुलिस का छापा, पिता-पुत्र समेत कई लोगों से पूछताछ

फतेहपुर। जिले के गाजीपुर कस्बे में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने रविवार...

पुरुषोत्तम मास (मलमास) : भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का पावन अवसर

लेखक : शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी हिंदू पंचांग केअनुसार पुरुषोत्तम मास,जिसे अधिमास अथवा मलमास भी कहा जाता है, एक विशेष अतिरिक्त...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 439वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न, कवियों ने बिखेरा साहित्यिक रस

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 439वीं...

More like this