Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर कलक्ट्रेट में गुलाबी गैंग का जोरदार प्रदर्शन, हेमलता पटेल के नेतृत्व...

फतेहपुर कलक्ट्रेट में गुलाबी गैंग का जोरदार प्रदर्शन, हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने भरी हक की हुंकार

Published on

फतेहपुर, जनपद की बदहाल व्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में गुलाबी साड़ी पहने और हाथों में डंडा थामे सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर जनसमस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।

प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं से लेकर शहर की अव्यवस्थाओं और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कथित अनियमितताओं तक के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

संगठन ने बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर, बहुआ देहात सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों को चालू कराने की मांग की। साथ ही योजना के तहत खोदी गई सड़कों और रास्तों की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई। प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों को सूची से बाहर किए जाने का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराकर वंचित पात्रों के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की गई।

फतेहपुर-बांदा सागर रोड स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर राहगीरों के साथ कथित अभद्रता और ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए संगठन ने तत्काल रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि टोल प्लाजा पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर में जाम और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे जर्जर बिजली के खंभों को हटाने तथा पटाखा मंडी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। संगठन ने दुकानदारों के कथित प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक लगाने की बात कही। इसके अलावा थानों में महिलाओं और पीड़ितों की शिकायतों पर समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी गुलाबी गैंग ने गंभीर सवाल खड़े किए। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने तथा कथित अवैध वसूली की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गरीब मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके जल्द से जल्द सकारात्मक निस्तारण का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ जिला अध्यक्ष सरला सिंह, मीना सिंह, संगीता, सरिता, राजरानी, सुमन, सत्यवती, गुड्डी, संयोगिता, रजिया, साजिदा, सतून, शहरुन, उर्मिला सहित संगठन की सैकड़ों महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

👁 27.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...